📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

ऑडी संग CCTV में दिखा विक्रांत जैसा शख्स:अलीगढ़ हिट एंड रन केस में हादसे से आधा घंटे पहले का मिला सीसीटीवी, टहलते और सिगरेट पीते भाजपा नेता के भतीजे जैसा युवक

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 04:06 👁️ 2 बार देखा गया

हलवाई मनोज की मौत के हिट एंड रन मामले में देर रात सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को अहम मोड़ दे दिया है। फुटेज में एक शख्स हादसे से करीब आधा घंटे पहले जीटी रोड पर ऑडी रोककर टहलता और सिगरेट पीता दिखाई दे रहा है। उसकी शक्ल भाजपा नेता देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत से हूबहू मिलती-जुलती बताई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने विक्रांत की तलाश तेज कर दी है। हादसे के समय मनोज के साथ बाइक पर सवार घायल भी विक्रांत की पहचान कर चुका है। जिस उत्तराखंड नंबर की ऑडी से हादसा हुआ, वह देवराज सिंह के नाम पंजीकृत है। मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज है। हालांकि, सीसीटीवी में दिख रहा शख्स विक्रांत ही है और हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था, इसकी पुष्टि आरोपी के पकड़े जाने और पूछताछ के बाद ही होगी।
दिनभर की जांच के बाद देर रात मिला फुटेज
पुलिस दिनभर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी रही। इसी पड़ताल के बाद देर रात जीटी रोड का सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें शख्स गाड़ी रोककर बाहर टहलता और सिगरेट पीता नजर आ रहा है। फुटेज हादसे से करीब आधा घंटे पहले का बताया जा रहा है। उसकी शक्ल विक्रांत से काफी मिलती-जुलती होने के कारण पुलिस इस सुराग को गंभीरता से ले रही है। बाइक पर मनोज के साथ मौजूद घायल की ओर से विक्रांत की पहचान किए जाने के बाद जांच में यह पहलू और अहम हो गया है।
विक्रांत की तलाश तेज, एसपी सिटी कर रहे मॉनिटरिंग
सीसीटीवी फुटेज और घायल के बयान के आधार पर पुलिस विक्रांत की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक सामने आए साक्ष्यों के आधार पर जांच का फोकस विक्रांत पर है। पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ करना चाहती है, ताकि फुटेज में दिख रहे शख्स की पहचान और हादसे के समय कार चला रहे व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हो सके।
उत्तराखंड नंबर की ऑडी देवराज के नाम
हादसे में इस्तेमाल ऑडी उत्तराखंड नंबर की है और भाजपा नेता देवराज सिंह के नाम पंजीकृत है। देवराज का कहना है कि दुर्घटना के समय कार उनका ड्राइवर चला रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल नए फुटेज में दिख रहे शख्स की पहचान की पुष्टि और हादसे के समय चालक की भूमिका तय करना जांच के प्रमुख बिंदु हैं।
एसएसपी बोले- पकड़े जाने पर स्पष्ट होगी तस्वीर
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हादसे से करीब आधा घंटे पहले का है। इसमें संबंधित व्यक्ति जीटी रोड पर दिखाई दे रहा है। वह विक्रांत जैसा ही लग रहा है। उसे लोग पहचान भी रहे हैं। अब विक्रांत के पकड़े जाने और पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/aligarh/news/aligarh-hit-and-run-case-cctv-footage-vikrant-bjp-leader-nephew-139457885.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing