📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

📅 प्रकाशित: 26 October 2026, 07:06 👁️ 4 बार देखा गया

वेनेजुएला की विपक्षी नेता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो दिसंबर, 2025 के बाद रविवार को पहली बार देश में लौटीं। अमेरिकी सेना द्वारा देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया गया था। मचाडो ने सोशल मीडिया पर अपने लौटने की घोषणा करते हुए लिखा, “मैं यहां हूं।

आपके साथ।”
इस बीच, वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मचाडो के देश लौटने की पुष्टि की और कहा कि वह भी “बहुत जल्द” उनके साथ होंगे। उन्होंने कहा, “आज वेनेजुएला के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हमारी संप्रभु आवाज इस प्रक्रिया का नेतृत्व करने और मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ लौट आई है!

आप जानते हैं, यह लड़ाई अंत तक जारी रहेगी।”
दस महीने से अधिक समय तक निर्वासन में रहने के बाद मचाडो की स्वदेश वापसी ऐसे समय हुई है, जब वेनेजुएला के लोकतांत्रिक भविष्य और उसमें अमेरिका की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद से वेनेजुएला का शासन कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज चला रही हैं। वह लंबे समय से मादुरो की सहयोगी रही हैं और उन्हें मादुरो का उत्तराधिकारी बनने के लिए ट्रंप प्रशासन का समर्थन मिला था।

रोड्रिगेज को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करने के लिए जितनी अवधि की अनुमति दी गई थी, वह उससे अधिक समय तक इस पद पर बनी हुई हैं। देश में अभी तक चुनाव की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/maria-corina-machado-returns-to-venezuela-after-exile)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing