📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राष्ट्रीय

एमसीडी के 4 हजार कर्मचारियों को समान वेतन:करीब 30 साल से कार्यरत जनस्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

📅 प्रकाशित: 24 October 2026, 04:09 👁️ 2 बार देखा गया

दिल्ली नगर निगम के करीब 4 हजार एमटीएस कर्मचारियों को अब समान कार्य के लिए समान वेतन मिलेगा। कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के तहत न्यूनतम 18 हजार रुपए मासिक वेतन के साथ वेरिएबल महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। इस फैसले को लेकर गुरुवार को एमसीडी मुख्यालय के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के तीन दशक के संघर्ष और समर्पण का सम्मान है। वर्ष 1996 में डेंगू के प्रकोप के दौरान नियुक्त ये कर्मचारी करीब 30 वर्षों से घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महापौर प्रवेश वाही और निगम आयुक्त संजीव खिरवार भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने बताया कि वर्ष 1997 में डेंगू नियंत्रण के लिए डीबीसी कर्मचारियों के पद सृजित किए गए थे। बाद में इन्हें एमटीएस के रूप में नई पहचान मिली। अब समान वेतन का लाभ मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/new-delhi/news/delhi-mcd-mts-employees-salary-hike-news-update-139467080.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing