📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 04:06 👁️ 3 बार देखा गया

ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए समुद्र में अपनी गतिविधियां तेज कर रहा है। यही वजह है कि दोनों पक्षा के बीच टकराव तेज होती चली जा रही है। ताइवान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने 22 अक्टूबर को चेतावनी दी कि द्वीप के आसपास चीनी सेना और कोस्ट गार्ड की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। ताइवान की चिंता सिर्फ युद्धपोतों को लेकर नहीं है बल्कि चीन की समुद्री मिलेशिया नौकाओं और शोध जहाजों की गतिविधियां भी उसके लिए चिंता का विषय बन गई हैं। ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक साई मिंगयेन ने संसद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ताइवान के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में चीन के कोस्ट गार्ड की गतिविधियां अब धीरे-धीरे नियमित होती जा रही हैं। जून में चीन ने इस इलाके में तथाकथित कानून प्रवर्तन गश्त शुरू की थी। अब इन गश्तों के दौरान चीनी शोध जहाजों की मौजूदगी भी अक्सर देखी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व Google इंजीनियर से जुड़ी पांच फर्मों पर अमेरिकी पाबंदी का China ने किया विरोध

ये ताइवान के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि द्वीप के पूर्वी हिस्से को संभावित संकट की स्थिति में रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी ताइवान की समुद्री निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर सकती है। साई मिंगयेन ने खासतौर पर ताइवान के पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी समुद्री क्षेत्रों में चीनी समुद्री मिलेशिया नौकाओं की मौजूदगी पर चिंता जताई। समुद्री मिलेशिया ऐसी नौकाओं और उनके चालक दल को कहा जाता है जो सामान्य नागरिक या मछली पकड़ने वाले जहाजों जैसे दिखाई दे सकते हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियों में चीन की समुद्री रणनीति और सरकारी गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं। ताइवान की आशंका है कि चीन केवल अपनी नियमित नौसेना के दम पर दबाव बनाने की तैयारी नहीं कर रहा बल्कि सेना, कोस्ट गार्ड और नागरिक जहाजों जैसी अलग-अलग क्षमताओं को एक साथ इस्तेमाल करने का अभ्यास भी कर सकता है। इस रणनीति के तहत चीन समुद्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर ताइवान की निगरानी व्यवस्था पर दबाव डाल सकता है। जहाजों की आवाजाही को चुनौती दे सकता है और संकट के समय समुद्री रास्तों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Ukraine देखता रह गया, Putin-Trump ने डील करके दुनिया को चौंका दिया, रूस की शर्तों पर खत्म होगा यूक्रेन युद्ध!

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसके आसपास अपनी गतिविधियों को वैध बताता है। बीजिंग का कहना है कि ताइवान के पूर्वी तट के पास उसका अभियान वैध और कानून सम्मत है क्योंकि उसके अनुसार यह चीनी झलक क्षेत्र है। दूसरी ओर ताइवान की सरकार चीन के इस दावे को खारिज करती है। ताइवान अपनी सरकार, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वशासित है और चीन के सैन्य दबाव का लगातार विरोध करता रहा है।
 


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/taiwan-confronted-china-in-the-middle-of-the-sea-the-outcome)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing