इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने आइए, नेतन्याहू ने PM मोदी को फोन मिलाकर किया इनवाइट
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने अपने मित्र, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आगे कहा मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन और आसमान, दोनों जगह भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद से लड़ते हैं। उन्होंने हमारे बीच के साहसिक और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना की।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/netanyahu-calls-pm-modi-invites-him-to-light-a-torch-on-israeli-independence-day)
Leave a Reply