📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

संभल में लेबर ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला:राजस्थान में ईंट भट्टे के लिए लेबर जुटा रहा था, गर्दन समेत कई जगह 15 टांके आए

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 14:09 👁️ 2 बार देखा गया

संभल में ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि गांव के ही युवक ने ताबड़तोड़ वार किए। हमले में ठेकेदार की गर्दन, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमला उस वक्त हुआ जब ठेकेदार चिम्यावली गांव में मजदूरों को राजस्थान ले जाने की तैयारी कर रहे। इरफान राजस्थान में ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाने का ठेका लेकर मजदूरों को काम के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इरफान (35) हमले की सूचना पर पुलिस गांव और अस्पताल पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। सीओ ने अस्पताल में घायल के बयान भी दर्ज किए। मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे इरफान चिम्यावली गांव निवासी इरफान पुत्र इदरीश राजस्थान में ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाने का ठेका लेते हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे से वह मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे। उनकी योजना बहजोई से ट्रेन पकड़कर मजदूरों को राजस्थान ले जाने की थी। इसी दौरान होली चौक के पास उन पर हमला कर दिया गया।
घर से चाकू लेकर आया आरोपी, हमला कर भागा इरफान के दोस्त मोहम्मद रफी ने बताया कि वह और इरफान मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे। तभी गांव का साउथ पुत्र शाहिद अपने घर से चाकू लेकर आया और इरफान पर हमला कर दिया। रफी के मुताबिक, दोनों के बीच न तो कोई झगड़ा हुआ था और न ही कोई कहासुनी हुई थी। हमले की वजह उन्हें भी पता नहीं है। गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें, 15 से ज्यादा टांके हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उनकी गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हैं। घावों पर 15 से अधिक टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी और एसएसआई राज सिंह ने अलग-अलग लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। सीओ ने अस्पताल में घायल इरफान से भी बात की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/sambhal/news/sambhal-brick-kiln-contractor-attacked-knifed-irfan-rajasthan-139441334.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing