विकास भवन में गंदगी और गैरहाजिरी मिली:10 कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम
हमीरपुर के विकास भवन में बुधवार सुबह जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। उन्हें गंदगी और कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने 10 गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने के निर्देश दिए। डीएम ने समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डीआरडीए, युवा कल्याण, कृषि, आयुष, पशु चिकित्सा, पंचायत राज आदि विभागों का निरीक्षण किया। उन्हें परिसर, सीढ़ियों, शौचालयों में गंदगी, मकड़ी के जाले, टूटे शीशे और बेतरतीब कबाड़ मिला। रिकॉर्ड के रखरखाव में कमियां दिखीं। रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश लापरवाही पर डीएम ने नाजिर जितेंद्र कुमार को डांटा। मुख्य विकास अधिकारी को नियमानुसार खराब एंट्री करने को कहा। बेकार सामान हटाने और जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। डीएम ने अधिकारियों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की जांच करते हुए डेटा समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। 15 दिन में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/hamirpur/news/hamirpur-vikas-bhawan-dm-ashok-kumar-inspection-action-news-139441353.html)
Leave a Reply