📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

लखनऊ में झूलेलाल घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:दशमी पर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे, विदाई पर छलके आंसू

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 01:10 👁️ 4 बार देखा गया

लखनऊ में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नवमी के समापन के बाद दशमी पर शहर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर झूलेलाल घाट पहुंचे। विसर्जन यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए घाट तक पहुंचे। नौ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद मां की विदाई पर माहौल भावुक भी नजर आया। 21 साल से प्रतिवर्ष आयोजन वृंदावन योजना सेक्टर-6बी से पहुंचे सनत सिंह सोलंकी ने बताया कि वे 21 साल से दुर्गा पूजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ दिन तक माता की सेवा के बाद आज विदाई करते हुए दुख हो रहा है। सनत ने विसर्जन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था नहीं की गई है। हर साल क्रेन उपलब्ध रहती थी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को खुद प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर आना पड़ा। छठवीं बार पहुंचे, बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन नहीं वृंदावन योजना से पहुंचे राकेश उपाध्याय ने बताया कि वे छठवीं बार मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रतिमाओं के लिए व्यवस्था ठीक है, लेकिन बड़ी प्रतिमाओं को पानी में उतारने के लिए क्रेन की जरूरत है। नौ दिन व्रत के बाद मां की विदाई नीलमथा से पहुंचीं दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने नौ दिन तक मां की पूजा और व्रत किया। अब प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले साल भी विसर्जन में शामिल हुई थीं। उनका परिवार पिछले 8-10 साल से मां की प्रतिमा स्थापित कर रहा है। महिलाएं संभालती हैं पूरी समिति नेहरू एनक्लेव जनकल्याण समिति की मीनाक्षी कलश ने बताया कि उनकी समिति का संचालन महिलाएं करती हैं। समिति की ओर से पूरे साल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन भी किया जा रहा है। मंगलवार को समिति के लोग मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर झूलेलाल घाट पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/lucknow/news/lucknow-durga-puja-visarjan-jhulelal-ghat-idol-immersion-photos-139436296.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing