📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 14:09 👁️ 2 बार देखा गया

देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाकर 13.50 लाख रुपए नकद चुरा लिए। वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। चोरों ने घर के तीन कमरों में सामान खंगाला और बेड के कैबिनेट व अलमारी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह कमरों में सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार सिंह दशहरा पर्व पर परिवार के साथ देवरिया स्थित अपने दूसरे मकान पर गए थे। गांव वाले घर में उनके भाई और उनकी पत्नी मौजूद थे। चोरी की सूचना मिलने पर अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे और लार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बेड के कैबिनेट में रखे थे 13 लाख रुपए रामनगर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, चोर घर के तीन कमरों में घुसे और सामान खंगाल दिया। बेड के कैबिनेट में रखे करीब 13 लाख रुपये और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुल 13.50 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। दशहरा पर परिवार के साथ गए थे दूसरे मकान अजय कुमार सिंह दशहरा के मौके पर परिवार के साथ देवरिया स्थित अपने मकान पर गए थे। गांव वाले मकान में उनके भाई और उनकी पत्नी थे। मंगलवार रात चोरों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह कमरों में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी का पता चला। मकान में निर्माण के लिए जुटाए थे रुपए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बैंक से रुपये निकालकर घर में रखे थे। दशहरा के बाद देवरिया स्थित मकान में निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना थी। इसी के लिए नकदी जुटाई गई थी। चोरी के बाद निर्माण कार्य के लिए रखी रकम चली गई। चोरी की जानकारी मिलने पर अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे और लार थाने में तहरीर दी। उन्होंने चोरी का खुलासा करने और नकदी बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/deoria/news/deoria-retired-teacher-house-burglary-theft-lar-police-case-139441380.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing