रामनगर की रामलीला में जला 60 फीट का रावण, VIDEO:जमकर हुई आतिशबाजी, लीला प्रेमियों ने लगाया जयकारा
रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध के बाद रावण का अंत होते ही लीला स्थल पर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। रावण वध की लीला से पहले काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह लीला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लीला के सभी पात्रों के पास जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ। मान्यता है कि राजा दूसरे राजा का वध होते हुए नहीं देखता। इसी परंपरा के अनुसार, रावण वध से पहले ही काशीराज अपने महल की ओर लौट गए। उधर, लीला स्थल पर रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन होते ही पूरा क्षेत्र आतिशबाजी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस बार रामनगर की रामलीला में 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था। इसे बनाने में 15 कारीगरों ने मेहनत की थी। वीडियो देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें…
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/ramnagar-ramlila-ravan-dahan-video-kashiraj-anant-narayan-singh-139436299.html)
Leave a Reply