📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

बलरामपुर में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज:26 अक्टूबर को DM कार्यालय तक निकालेंगे मौन जुलूस

📅 प्रकाशित: 24 October 2026, 16:10 👁️ 2 बार देखा गया

बलरामपुर जिले में जिला प्रशासन के रवैये और विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धारा-34 राजस्व संहिता में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किए जाने,डीएम बलरामपुर के आचरण एवं कार्यव्यवहार तथा वीर विनय चौराहा स्थित बार भवन को गिराने के नोटिस के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं ने अब आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है। जिला प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए समय नहीं दिए जाने से नाराज अधिवक्ता 26 अक्टूबर को तहसील परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन,बलरामपुर के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह के अनुसार, इन मांगों और मुद्दों को लेकर अधिवक्ता 15 अक्टूबर 2026 से आंदोलनरत हैं। इस संबंध में डीएम को 23 अक्टूबर को पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय मांगा गया था, लेकिन अब तक समय नहीं मिलने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। शनिवार दोपहर 2 बजे अधिवक्ताओं ने आगे की रणनीति पर बैठक बुलाई।अधिवक्ताओं की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक,26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सभी अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्रित होंगे। यहां से मौन जुलूस निकाला जाएगा, जो दीवानी परिसर से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा। वहां अधिवक्ता अपनी नाराजगी और विरोध दर्ज कराएंगे। न्यायिक कार्य से विरत रहने की भी घोषणा आंदोलन के क्रम में अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहने की भी घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपने मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और प्रशासन से वार्ता की अपेक्षा रखते हैं। मुलाकात के लिए समय नहीं मिलने के कारण अब विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/balrampur/news/balrampur-advocate-protest-dm-office-silent-march-controversy-139475129.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing