प्रतापगढ़ में डंपर ने बाइक को रौंदा:एक महिला समेत 3 की मौत, मासूम बच्चा गंभीर घायल, पुलिस ने चालक को पकड़ा
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में बुधवार 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर और डंपर चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार, बाइक पर चार लोग सवार थे। इसी दौरान छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय भेजा, जहां महिला समेत 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/pratapgarh/news/pratapgarh-road-accident-dumper-bike-collision-death-update-139441349.html)
Leave a Reply