गाजीपुर 28 अक्टूबर तक नो-फ्लाइंग जोन:वायुसेना के हवाई प्रदर्शन और सुरक्षा के लिए डीएम ने जारी किया आदेश
गाजीपुर में 24 से 28 अक्टूबर तक नो-फ्लाइंग जोन लागू रहेगा। भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन और सुरक्षा को देखते हुए डीएम अनुपम शुक्ला ने यह आदेश जारी किया है। इस दौरान जिले की सीमा में ड्रोन समेत सभी तरह के उड़ान यंत्रों के संचालन पर रोक रहेगी। ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध डीएम के आदेश के मुताबिक, इस अवधि में ड्रोन, मानव रहित विमान, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य हल्के उड़ान यंत्र नहीं उड़ाए जा सकेंगे। सुरक्षा या प्रशासनिक जरूरत होने पर सक्षम अधिकारी की अनुमति से छूट दी जा सकती है। यह फैसला जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। वाराणसी में होगा वायुसेना का हवाई प्रदर्शन भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर हवाई प्रदर्शन होना है। इसमें करीब 100 विमानों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। एएफडीएडी-2026 में भागीदारी के लिए चिनूक, अपाचे और एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर 15 से 27 अक्टूबर तक गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी पर तैनात रहेंगे। इसी को देखते हुए जिले में उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghazipur/news/ghazipur-air-force-show-no-flying-zone-dm-anupam-shukla-order-139475126.html)
Leave a Reply