📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

किसान यूनियन कार्यालय में पिस्टल लेकर घुसे:प्रयागराज में मारपीट-लूट की FIR, आरोपी बोला-बकाया देने को बुलाकर मारापीटा

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 01:10 👁️ 2 बार देखा गया

प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में घुसकर मारपीट, पिस्टल तानने और 2.70 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। संगठन के जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने एयरपोर्ट थाने में तहरीर देकर संजय यादव उर्फ संजय गांधी, उसके भाई सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र के बेटे कुंवर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हमलावरों ने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। वहीं, इस मामले में आरोपी संजय गांधी का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने एक बीघा जमीन के सात लाख रुपये बकाया मांगने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रुपये वापस देने के लिए ही उसे शाम 4:30 बजे बुलाया गया था। इसी दौरान उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इस तरह मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप सामने आए हैं। पिस्टल तानकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगन्नाथीपुर निवासी सौरभ उपाध्याय के मुताबिक, वह वर्तमान में प्रयागराज स्थित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय का प्रभारी है। घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद था। संगठन के कई पुरुष और महिला कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। उसकी तहरीर के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लहराते हुए कार्यालय में घुस आया। उसने पिस्टल तानकर कहा कि अपने नेता से बोल दो कि वह 10 मिनट में लौटकर आ रहा है। कार्यालय चलाना है तो पांच लाख रुपये मंगवा लो, नहीं तो गोली मार दूंगा। शटर तोड़कर घुसे और मारपीट की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि करीब 10 मिनट बाद संजय यादव उर्फ संजय गांधी अपने भाई सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र के बेटे कुंवर सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ दोबारा कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उस समय कार्यालय का शटर बंद था, जिसे तोड़कर सभी अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करने लगे। सौरभ का दावा है कि हमले में कार्यालय में मौजूद कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि संजय गांधी ने उसके ऊपर पिस्टल तान दी और संगठन के कार्यक्रम में एकत्रित 2.70 लाख रुपये छीन लिए। हमलावर जाते समय उसे और उसके नेता को गोली मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपी का दावा- सात लाख रुपये के विवाद में हुई मारपीट दूसरी ओर, आरोपी संजय गांधी का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक बीघा जमीन के सात लाख रुपये बकाया होने का दावा करते हुए मारपीट का आरोप लगा रहा है। उसका कहना है कि रुपये वापस करने के लिए उसे शाम 4:30 बजे बुलाया गया था। इसी दौरान उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। हालांकि, दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर एयरपोर्ट थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/prayagraj/news/prayagraj-bku-tikait-office-assault-controversy-video-139436374.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing