📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की मांग, 1 नवंबर को होगी दिल्ली में विशाल रैली

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 18:08 👁️ 2 बार देखा गया

हाथरस में रविवार शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. अनिल चौधरी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में नरेश ठाकुर ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि देश में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की जानकारी दी। मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोटर लिस्ट में हेरफेर के जरिए कई चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया जाएगा, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। 1 नवंबर की रैली के लिए चलाएंगे अभियान नरेश ठाकुर ने बताया कि इसी अभियान के तहत वह हाथरस पहुंचे हैं। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए हाथरस समेत आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने व्यापक अभियान चलाने की बात कही पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. अनिल चौधरी ने मतदाता अधिकारों को सर्वोपरि बताया। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने हाथरस में अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की बात कही। कांग्रेस के कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, डॉ. मुकेश चंद्रा, ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक गुप्ता, अजीत गोस्वामी, संजीव आंधीवाल, ठाकुर कृपेन्द्र सिंह, अविनाश पचौरी, चंद्र गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, श्री कृष्ण एडवोकेट, संतुन सेंगर, रितेश कुमार, रिपिन राव, प्रमोद कुमार, हरिमोहन शर्मा और राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/hathras/news/delhi-rally-congress-protest-chief-election-commissioner-removal-139486492.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing