📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

ईंट-भट्ठा मालिक का शव 11 दिन बाद मिला:कौशांबी में 10 अक्टूबर को यमुना पुल पर मिली थी बाइक, आधार कार्ड से हुई पहचान

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 14:09 👁️ 2 बार देखा गया

कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में रहने वाले ईंट-भट्ठा कारोबारी मोनू सिंह का शव मंगलवार शाम भदोही में मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वह 10 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे और सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन 11 दिन बाद उनकी मौत की खबर मिली। मोनू सिंह मूल रूप से फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के रहने वाले थे। वह काफी समय से कौशांबी के हिनौता गांव में रहकर ईंट-भट्ठे का कारोबार कर रहे थे। उनके लापता होने के बाद महेवाघाट यमुना पुल पर उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। अब दूसरे जिले में शव मिलने के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यमुना पुल पर लावारिस मिली थी बाइक मोनू सिंह 10 अक्टूबर को अचानक लापता हो गए थे। उनकी बाइक महेवाघाट यमुना पुल पर खड़ी मिली थी। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित वापस लौट आएंगे, लेकिन मंगलवार शाम भदोही में उनका शव मिलने की सूचना ने सभी को झकझोर दिया। दस्तावेजों और कपड़ों से हुई पहचान भदोही के गौरीगंज में मिला शव क्षत-विक्षत हालत में था, जिससे पहचान करने में परेशानी हुई। मौके से मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मोनू सिंह के रूप में की गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार मोनू सिंह के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। बुधवार को फतेहपुर जिले के उनके पैतृक गांव भीमपुर में अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं। जिस परिवार को उनके लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस 11 दिन तक लापता रहने के बाद दूसरे जिले में शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, मोनू सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। महेवाघाट थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/kaushambi/news/kaushambi-brick-kiln-owner-monu-singh-dead-body-found-bhadohi-139441350.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing