📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

अम्बेडकरनगर में युवा उद्यमी योजना के 550 आवेदन लंबित:720 युवाओं को मिला लाभ, 2200 का लक्ष्य; 5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण

📅 प्रकाशित: 24 October 2026, 16:10 👁️ 2 बार देखा गया

अम्बेडकरनगर में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 2200 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 720 युवाओं को बैंकों के माध्यम से योजना का लाभ मिल चुका है। वहीं, 550 आवेदन अभी बैंकों में लंबित हैं। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए लंबित आवेदनों के निस्तारण पर जोर देना होगा। उद्योग विभाग के अजय शर्मा ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र युवाओं को पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। 550 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित इसके अलावा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है, जिससे युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में शुरुआती आर्थिक मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2200 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 720 युवाओं को ऋण के माध्यम से लाभ मिल चुका है, जबकि 550 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं। योजना के तहत युवाओं को छोटे उद्योग, सेवा क्षेत्र और अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने का अवसर मिलता है। ब्याजमुक्त ऋण और अनुदान की सुविधा से कारोबार शुरू करने के लिए पूंजी जुटाने में मदद मिलती है। हालांकि, बैंक में लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण भी जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा योजना का लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकें।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ambedkarnagar/news/ambedkarnagar-yuva-udhami-yojana-loan-apply-online-latest-update-139475116.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing