हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा रावण जला:दिल्ली में 30 फीट के कॉकरोच का दहन; मोदी-प्रियंका ने तीर चलाकर रावण जलाया
देशभर में दशहरा का पर्व मनाया गया। पीएम मोदी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उधर प्रियंका गांधी ने लाल किले में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भी तीर चलाकर रावण जलाया। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया। देशभर में रावण दहन की 6 तस्वीरें…
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/g/national/news/dussehra-2026-ravan-dahan-live-photos-update-pm-modi-rajnath-singh-delhi-cockroach-mp-rajasthan-mumbai-vijayadashami-videos-139418204.html)
Leave a Reply