📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राष्ट्रीय

राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश:एमपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में तापमान माइनस में

📅 प्रकाशित: 20 October 2026, 12:10 👁️ 2 बार देखा गया

अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। उत्तराखंड के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे रहा। चारधाम में बद्रीनाथ का न्यूनतम तापमान -8°C, केदारनाथ का -7°C, गंगोत्री का -4°C और यमुनोत्री का 0°C दर्ज किया गया। मसूरी में न्यूनतम तापमान 11°C और नैनीताल में 10°C रहा। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह साइक्लोनिक और ट्रफ है। अगले 4 दिन यानी, 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहेगा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार के मौसम की खबरें… यूपी: हवा प्रदूषित, गाजीपुर का AQI 276; अगले 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क उत्तर प्रदेश में दशहरे पर मौसम साफ रहेगा, जबकि लखनऊ समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है। गाजीपुर में AQI 276, लखनऊ में 218 और कानपुर में 203 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: बद्रीनाथ में -8°, केदारनाथ में -7° सेल्सियस तापमान; आज मौसम साफ रहेगा उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बद्रीनाथ में पारा -8°C, केदारनाथ में -7°C, गंगोत्री में -4°C और यमुनोत्री में 0°C रहा। वहीं, मसूरी में 11°C और नैनीताल में 10°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान- आज भी 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बेमौसम बरसात से नदी-नाले बहे अरब सागर से आ रही हवा से राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… आधे MP में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 25 जिलों में बारिश की संभावना दशहरा पर आज मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में अक्टूबर लास्ट तक हल्की ठंड महसूस हो सकती, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट बिहार में आज भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसी के साथ अक्टूबर लास्ट तक ठंड का असर धीर-धीरे बढ़ सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। पूरी खबर पढ़ें…


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/g/national/news/madhya-pradesh-rajasthan-weather-alert-heavy-rain-storm-update-139424161.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing