📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले- त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदें:कहा- आज बिहार का मखाना ग्रीस पहुंच रहा, 'मन की बात' के 12 साल पूरे

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 18:08 👁️ 2 बार देखा गया

पीएम मोदी ने त्योहारों के अवसर पर लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में कहा कि इससे कारीगरों का उत्साह बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस और कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है, जिससे देश के किसानों के लिए दुनिया भर में नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले विजयादशमी के पावन पर्व पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और यह यात्रा उनके लिए देशवासियों को करीब से जानने व समझने की एक तीर्थ यात्रा के समान है। पीएम बोले- खादी की बिक्री में 28 करोड़ पहुंची, 6 बातें… स्वतंत्रता सेनानी परमानंद जी की 150वीं जयंती: पीएम ने कहा कि 4 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की 150वीं जयंती है। आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े भाई परमानंद जी ने दक्षिण अफ्रीका व गुयाना में कार्य किया और आजादी की लड़ाई में काला पानी की सजा काटी। पीएम मोदी ने कहा- परमानंद जी ने भगत सिंह को भी पढ़ाया था। अंगदान की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका: मोदी ने कहा जो लोग अपने जीवन के बाद अंगदान करके जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी जी का सामने आया है। शिवानी जी एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। इसके बावजूद उनके परिवार ने अंगदान का फैसला लिया। यह समाज और देश में एक बड़ा संदेश गया है। खादी की बिक्री में 28 करोड़ पहुंची: मोदी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर केवल एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा है। देशभर में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर: पीएम ने कहा कि एक समय था जब डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने में भी लोगों का काफी समय लग जाता था। लेकिन आज देशभर में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के जीवन में नई-नई सुविधाएं लेकर आए हैं। पारंपरिक खेती पुनर्जीवित: पीएम मोदी ने कहा पंजाब में ‘खेती विरासत मिशन’ नाम की संस्था ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। इस संस्था की टीम पंजाब के मालवा क्षेत्र में कपास की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहती थी और इसी पहल को ‘नव-त्रिंजन’ नाम दिया गया। स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पादों को प्राथमिकता: पीएम ने कहा कि त्योहारों पर हम अपने परिवार और प्रियजनों के लिए बहुत कुछ खरीदते हैं। इस बार भी खरीदारी करते समय लोगों को स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड… 138वां एपिसोड: भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 137वां एपिसोड: पीएम ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें… 136वां एपिसोड: पीएम ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 135वां एपिसोड: पीएम ने कहा था, ‘भारत समुद्र से लेकर आसमान तक सुरक्षित है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की केवल मिट्टी से बनी ही गणेश प्रतिमा खरीदें। जो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीओपी से बनी मूर्तियां नहीं खरीदें। पढ़ें पूरी खबर… 134वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा- देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। मुझे बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के बारे में जानकारी मिली। यहां ऑब्जर्वेशनल सेशन आयोजित किए जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/g/national/news/pm-modi-mann-ki-baat-139-episode-diwali-local-vocal-asian-games-medalists-139475781.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing