📅 Wednesday, 28 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

📅 प्रकाशित: 28 October 2026, 09:10 👁️ 2 बार देखा गया

भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा ले लें। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीयों को अचानक हुई बीमारी या इमरजेंसी के कारण भारी-भरकम मेडिकल बिल चुकाने पड़े हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “यूएई की यात्रा या पर्यटन के उद्देश्य से जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उचित स्वास्थ्य बीमा जरूर ले लें।”
सलाह में कहा गया है कि बीमा में कैशलेस सुविधाएं भी शामिल होनी चाहिए, जिसमें किसी अप्रत्याशित आपाकतालीन चिकित्सा स्थिति में भारत वापस लाने (मेडिकल रिपैट्रिएशन) का खर्च भी शामिल हो।

भारतीय मिशन ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई तथा उत्तरी अमीरात में महावाणिज्य दूतावास को ऐसे कई मामले मिले हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को आपात चिकित्सा स्थितियों का सामना करना पड़ा और इसके कारण उन्हें भारी-भरकम बिल चुकाने पड़े। इसमें कहा गया है कि ये बिल कभी-कभी “मरीज या उनके परिवार वालों की वहन करने की क्षमता से बाहर” होते थे, और इसका कारण अपर्याप्त बीमा कवरेज था। रोजगार वीजा पर या आश्रितों के रूप में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका चिकित्सा बीमा देश में सभी चिकित्सा खर्चों और भारत में चिकित्सा प्रत्यावर्तन को पर्याप्त रूप से कवर करता है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/india-advises-citizens-travelling-to-uae-buy-adequate-health-insurance)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing