📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

Illinois Hindu Temple हमले की साजिश को Hate Crime मानकर जांच करे FBI, 105 अमेरिकी सांसदों की मांग

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 14:09 👁️ 4 बार देखा गया

अमेरिका के 105 से अधिक सांसदों ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर इलिनॉय में एक मंदिर पर गोलीबारी की साजिश की घृणा अपराध के तौर पर जांच किए जाने का अनुरोध किया है। सांसदों ने भारतीय-अमेरिकियों को निशाना बनाकर इंटरनेट पर दी जा रही धमकियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है। राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में सांसदों ने यह पत्र शिकागो के पास ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 19 वर्षीय एक युवक द्वारा गोलीबारी करने का प्रयास किए जाने के कुछ दिनों बाद लिखा है।

हालांकि, बंदूक जाम हो जाने के कारण वह गोली नहीं चला सका और एक बड़ी घटना टल गई। चार सीनेटर सहित 105 सांसदों के इस पत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के बयानों की भी आलोचना की गई है। सांसदों का कहना है कि प्रशासन के कुछ बयानों से नस्ल और धर्म से जुड़ी रूढ़िवादी धारणाओं को बढ़ावा मिला है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, अमी बेरा, सुहास सुब्रमण्यम और श्री थानेदार भी शामिल हैं। सांसदों ने गृह मंत्रालय की एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें एक सिख व्यक्ति की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘‘हमारी सड़कों से हट जाओ, तुम गाड़ी चलाना नहीं जानते, मिस्टर सिंह।’’
इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा विभाग की एक पोस्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें टेक्सास के एक रिपब्लिकन नेता द्वारा टेक्सास विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैच में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की मौजूदगी पर आपत्ति जताए जाने के बाद ‘‘मेक कॉलेज फुटबॉल ग्रेट अगेन’’ लिखा गया था। सांसदों ने 20 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर भी बेहद चिंतित हैं कि प्रशासन के बयानों से इन समुदायों के प्रति शत्रुता कम होने के बजाय और बढ़ सकती है।’’
उन्होंने सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली 5,42,000 से अधिक पोस्ट की पहचान की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच ऐसी पोस्ट की मासिक संख्या में लगभग 240 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सांसदों ने एफबीआई से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि क्या वह ऑरोरा मामले में संभावित नस्लीय, जातीय और धार्मिक पूर्वाग्रह के पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या किसी ऑनलाइन मंच या अन्य व्यक्ति ने इस कथित साजिश को बढ़ावा दिया था और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/us-lawmakers-urge-fbi-probe-illinois-temple-attack-plot-as-hate-crime)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing