📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक सुस्ती के बीच Indian Economy 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही: Rajnath Singh

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 01:10 👁️ 2 बार देखा गया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जहां कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही हैं, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है और वैश्विक आर्थिक विकास में भारत का योगदान 16 प्रतिशत से अधिक है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ताजिकिस्तान गए राजनाथ ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास में 16 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है और लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही हैं।

राजनाथ ने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे भारतीय विनिर्माताओं और उत्पादकों के लिए नये बाजार खुले हैं। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार समझौतों से भारत के 99 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क समाप्त होने की उम्मीद है, जिससे देश की व्यापार संभावनाओं और वैश्विक आर्थिक साझेदारियों को मजबूती मिलेगी। राजनाथ ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/indian-economy-growing-at-78-percent-rajnath-singh-dushanbe-sco-visit)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing