📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 01:10 👁️ 2 बार देखा गया

मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर अच्छी खबर सामने आ सकती है।

वेनेजुएला के तेल पर भारत की तारीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत वेनेजुएला के कच्चे तेल को रिफाइन करके दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत की क्षमता की तारीफ करते हुए रूबियो ने कहा, “भारत एक रिफाइनिंग महाशक्ति है। उनके पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है और उन्होंने अतीत में भी ऐसा किया है।”

इसे भी पढ़ें: US Secretary of State Marco Rubio मुंबई पहुंचे, S Jaishankar से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

तेल की कमी दूर करने में मिलेगी मदद

रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में तेल का उत्पादन बढ़ने से समय के साथ बाजार में तेल की कमी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इससे तेल की पूरी कमी खत्म नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस प्रक्रिया में शामिल होने का इच्छुक दिख रहा है। लेकिन इसके लिए अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जुड़ी कुछ रुकावटों को दूर करना होगा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रूबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ मुद्दे सुलझाने बाकी हैं और इन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

रूबियो ने कहा कि दोनों देश समझौते पर पहुंचने को लेकर काफी उम्मीद में हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले जल्द ही कोई अच्छी खबर सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें: Elon Musk के हालिया ऐलान से गदगद हुए Donald Trump, शानदार दोस्त की तारीफ में पढ़े कसीदे

रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का समर्थन

अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मार्को रूबियो ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने भारत के इस कदम को समझदारी भरा फैसला बताया।

रूबियो ने साफ कहा कि अमेरिका भारत की ऊर्जा जरूरतों और दुनिया के तेल बाजार में सप्लाई के संतुलन को अच्छी तरह समझता है। इसलिए भारत का रूस से तेल खरीदना एक व्यावहारिक और सही फैसला है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/india-and-us-close-to-finalizing-bilateral-trade-deal-after-mumbai-meeting)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing