📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

Pakistan के साथ द्विपक्षीय व्यापार 20 करोड़ डॉलर पहुंचाएगा Maldives, Muizzu ने तय किया लक्ष्य

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 16:07 👁️ 4 बार देखा गया

(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 23 अक्टूबर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को पाकिस्तान की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन पर कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य अगले दो साल के भीतर द्विपक्षीय व्यापार को 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर करना है। मुइज्जू ने अपनी इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में एक ‘‘महत्वपूर्ण मोड़’’ भी बताया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मुइज्जू अपनी राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए।

इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। बयान में कहा गया है कि मुइज्जू ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ‘‘महत्वपूर्ण और सार्थक बातचीत’’ की। विदेश कार्यालय ने बताया कि ‘‘इस यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए और समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

साथ ही, पाकिस्तान-मालदीव बिजनेस फोरम का आयोजन भी किया गया, जिससे व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग के लिए नये रास्ते खुले हैं।’’
मुइज्जू ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि उनकी यह यात्रा ‘‘मालदीव-पाकिस्तान संबंधों में एक महत्पूर्ण मोड़ है। हम अपने रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू करने और साझेदारी के एक नये युग की शुरुआत करने पर सहमत हुए हैं।’’
मालदीव के राष्ट्रपति ने कहा कि इस नये अध्याय में ‘‘अगले दो साल के भीतर द्विपक्षीय व्यापार को 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर करने का साझा संकल्प’’ शामिल किया गया है। मुइज्जू, पिछले 11 वर्ष में पाकिस्तान की राजकीय यात्रा करने वाले मालदीव के पहले राष्ट्रपति हैं।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/maldives-president-mohamed-muizzu-pakistan-visit-bilateral-trade-target-200-million-dollars)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing