📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

हाथरस में 145 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास:जिलाधिकारी ने PWD अधिकारियों संग की समीक्षा, जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 16:07 👁️ 4 बार देखा गया

हाथरस में यातायात को बेहतर बनाने के लिए नगला भुस-मीतई तिराहे से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी तक एक बाईपास बनाया जाएगा। 8.200 किलोमीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा यह बाईपास लगभग 145.13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसे लेकर आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 के लगभग जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बैठक की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पहले की कार्ययोजना में जो कमियां थीं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जाए, ताकि निर्माण काम शुरू हो सके। कई गांवों के लोगों की राह होगी सुगम… यह बाईपास हाथरस के कई गांवों जैसे पापरी, कटैलिया, पैकवाड़ा, कुम्हरई, गढ़ी जैनी, टिपरस, गढ़ी गिरधरा, बौजिया, सोखना, रूहेरी, मीतई, कलवारी, तरफरा, ढकपुरा और दादनपुर के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। इससे इन इलाकों के लोगों को प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों (NH-530B, NH-509) तक पहुंचने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पूरे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/hathras/news/hathras-bypass-project-dm-review-pwd-proposal-update-139464528.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing