📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 04:06 👁️ 6 बार देखा गया

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने लाल सागर में ज़ुकार द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका (याट) को निशाना बनाया। उनका कहना है कि यमनी बलों ने नौका पर सवार लोगों को बचा लिया। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे पर हमले बढ़ रहे हैं। बुधवार को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में दो लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। हूती समर्थित यमनी सशस्त्र बलों के सैन्य प्रवक्ता, ब्रिगेडियर याह्या सरी ने पोस्ट किया शुरुआती जानकारी के अनुसार, सऊदी दुश्मन ज़ुकार द्वीप के पास एक भारतीय नौका को निशाना बना रहा है, जिस पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं। सरी ने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने भारतीयों को बचाया है।

इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा

सरी ने एक्स पर पोस्ट किया, लाल सागर में सऊदी दुश्मन द्वारा किया गया यह गैर-जिम्मेदाराना हमला अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए खतरा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सऊदी दुश्मन को ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करने से रोकना चाहिए। प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन (शिपिंग) के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे सऊदी अरब की उन हरकतों को रोकें, जिन्हें इस समूह ने “गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया है। इस घटना से जुड़ी परिस्थितियां, जिनमें 14 भारतीयों की हालत और उन्हें निशाना बनाए जाने के हालात शामिल हैं, अभी भी स्पष्ट नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सऊदी छोड़ भागने लगे अमेरिकी, क्या ट्रंप भांप गए हूतियों का बड़ा प्लान?

दम्मम हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सऊदी अरब के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिनका असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है। रियाद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात (21 अक्टूबर) को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
 


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/saudi-forces-attacked-a-boat-carrying-14-indian)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing