📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!

📅 प्रकाशित: 23 October 2026, 04:06 👁️ 4 बार देखा गया

भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में जिस व्यक्ति का नाम दाऊद इब्राहिम के बराबर में लिखा जाता है। उस खतरनाक व्यक्ति ने पहली बार बताया है कि वो भारत कब आएगा। यह खतरनाक व्यक्ति भारत से भागकर एक मुस्लिम देश के शरण में है। भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नायक जिस पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। फिलहाल तो जाकिर नायक मलेशिया के क्वालालमपुर में रह रहा है। लेकिन एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में जाकिर नायक ने बहुत बड़ी बात कह दी है। इसने कहा है कि जब बीजेपी सत्ता से जाएगी तो मैं भारत आऊंगा। जाकिर नायक ने बताया है कि अगर मैं बीजेपी के रहते गलती से भारत आ गया तो फिर भारत से वापस नहीं निकल पाऊंगा। भगोड़े जाकिर नायक ने कहा है कि मुझे लगता है कि बीजेपी अगले चुनाव तक नहीं टिक पाएगी। अगर टिक भी गई तो जीतेगी नहीं। इंशाल्लाह। 

इसे भी पढ़ें: वोट चोरी एक साबित हकीकत, जयराम रमेश बोले- झूठ के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा इकोसिस्टम

सोचिए दुनिया के सबसे खतरनाक लोग यह चाहते हैं कि पीएम मोदी हार जाएं तभी यह आराम से भारत घूमने आएंगे। जाकिर नायक ने कहा है कि मैं दुआ करता हूं कि पीएम मोदी जल्द से जल्द चले जाएं। इसने यहां तक कह दिया कि अब तो भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त अमित शाह और पीएम मोदी के इस्तीफे मांगे जा रहे हैं। इससे अच्छी बात क्या हो सकती है? यह बोलने के बाद इसने फिर कहा, इंशा्लाह। अब आप ही अंदाजा लगाइए कि भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त अमित शाह और पीएम मोदी के इस्तीफे कौन-कौन मांग रहा है। आतंकी सोच वाले जाकिर नायक ने कहा है कि राहुल गांधी पीएम मोदी से बेहतर हैं। कई लोग अब सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि आज फिर एक बार साबित हो गया कि क्यों भारत को पीएम मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। अलकायदा जैसे आतंकी संगठन और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी का बचाव करने वाला जाकिर नायक अब यह बोल रहा है कि भारत तभी आऊंगा जब पीएम मोदी हार जाएंगे। यह भी भारत में रिजीम चेंज करवाना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

बहरहाल इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक होश उड़ा देने वाला बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। उन्हें एक बार भारत आने दो। उसके बाद पता चलेगा कि भारत में क्या होने वाला है। राहुल गांधी वियतनाम गए हैं ना? आने के बाद देखो। संजय राउत के इस बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने जो पलटवार किया है।  राजाराम राउत यह साबरमती जेल में जाके हाउस कीपिंग का काम करते थे। यह मेरे को अभी तक मालूम नहीं था। शायद उधर कचरा साफ करने का काम संजय राउत करते होंगे। इसलिए उनको सपना आया रहेगा कि बिश्नोई यह अमित शाह जी है। मगर वह शायद भूल गए। कि दाऊद इब्राहिम और उद्धव ठाकरे का काम अभी एक ही है। उद्धव ठाकरे में हमको अभी दाऊद इब्राहिम दिखता है। कि जिस तरह से दाऊद इब्राहिम ने अभी तक मुंबई में जो कोई माफिया है, बांग्लादेशी है, रोहिंग है, जिहादियों को बड़ा करने का काम किया। उन सांपों को दूध पिलाने का काम किया। वही तो अभी उनका उद्धव ठाकरे कर रहा है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/worlds-most-dangerous-man-makes-a-major-revelation-about-modi)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing