📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगी का खुलासा, एक आरपी गिरफ्तार:मैनपुरी में नौकरी का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, 67 म्यूल बैंक खाते मिले

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 18:08 👁️ 3 बार देखा गया

मैनपुरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में बिहार निवासी आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में गिरोह से जुड़े 67 म्यूल बैंक खातों और 18 साइबर शिकायतों का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, करीब 50 लाख रुपये की ठगी का अनुमान है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने रविवार शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा किया। फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों से फंसाते थे युवा पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का डेटा जुटाने के लिए फर्जी वेबसाइट और फेसबुक विज्ञापनों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद युवाओं को फोन कर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाता था। आरोप है कि ठग रजिस्ट्रेशन, दस्तावेजों के सत्यापन और ट्रेनिंग के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये वसूलते थे। ठगी से मिली रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता था, ताकि लेनदेन का पता लगाना मुश्किल हो सके। 67 बैंक खातों और 18 शिकायतों की जांच पुलिस के मुताबिक, अब तक गिरोह से जुड़े 67 म्यूल बैंक खातों की जानकारी मिली है। मामले में 18 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। इनसे करीब 50 लाख रुपये की ठगी का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि बैंक खातों का इस्तेमाल कैसे किया गया और ठगी की रकम किन खातों में पहुंची। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नौकरी के नाम पर रुपये देने से पहले करें जांच एसपी ने लोगों से ऑनलाइन नौकरी के विज्ञापनों और फोन कॉल की सत्यता जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन या ट्रेनिंग के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को रुपये देने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और संपर्क विवरण की पुष्टि जरूर करें।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/mainpuri/news/mainpuri-job-fraud-cyber-crime-arrest-raghavendra-singh-139486521.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing