📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय विंध्याचल धाम पहुंचे:40 मिनट दर्शन-पूजन किया, फिर पदाधिकारियों से मिले; एक दिन पहले श्रीराम कथा में हुए थे शामिल

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 18:08 👁️ 3 बार देखा गया

मिर्जापुर में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रार्थना की। धाम में करीब 40 मिनट तक रहे चंपत राय ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद वह प्रशासनिक अतिथि गृह पहुंचे, जहां लोगों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों से भी बातचीत हुई। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। चंपत राय के विंध्याचल पहुंचने पर विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। धाम में उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रशासनिक अतिथि गृह में लोगों से मुलाकात का सिलसिला चला। इस दौरान संगठन के कार्यों और गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। विंध्याचल धाम पहुंचने से एक दिन पहले शनिवार को चंपत राय मड़िहान तहसील क्षेत्र के बसही में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए थे। रात्रि में देवरहा बाबा के आश्रम में हंस बाबा से मुलाकात कर रात्रि विश्राम किया। रविवार को उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उनके दौरे के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ संगठन के पदाधिकारियों से संवाद भी प्रमुख रहा। विहिप के कई पदाधिकारी रहे मौजूद चंपत राय के साथ विहिप काशी प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंकज और काशी प्रांत के सत्संग प्रमुख महेश तिवारी मौजूद रहे। इसके अलावा कुंअर मिश्रा, प्रवीण मौर्य और अमित पाठक समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक गतिविधियों के बीच चंपत राय ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। प्रशासनिक अतिथि गृह में मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने का संदेश दिया।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/mirzapur/news/champat-rai-vindhyachal-dham-mirzapur-visit-vhp-darshan-pujan-139486541.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing