📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

पुतिन का खौफनाक इशारा, पीस डील से पहले रख दी बहुत बड़ी शर्त, कुछ बड़ा होने वाला है…

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 05:10 👁️ 3 बार देखा गया

पिछले कई सालों से जिस जमीन को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच घमासान जारी है वो क्या कभी खत्म भी होगा? यह सवाल इसीलिए कि इतनी लंबी जंग में यूक्रेन अपना खजाना और हथियार भंडार फूंक चुका है तो रूस को भी इस जंग की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इस जंग के साथ दुनिया में तेल, व्यापार और अनाज संकट पैदा हुआ सो अलग। इसीलिए दुनिया भर के जानकार मानते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता बेहद जरूरी है। यह ना सिर्फ रूस और यूक्रेन के हित में है बल्कि यूरोप और एशिया के साथ तमाम विकासशील देशों के लिए भी फायदेमंद होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के इसी स्थाई समाधान के लिए मॉस्को में अपना विशेष दूत भेजा। पुतिन को शांति समझौते के लिए तैयार किया। इसका ऐलान खुद डोनल्ड ट्रंप ने किया। ट्रंप जिस वक्त ये ऐलान कर रहे थे, उसी रात पुतिन ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर नए हमलों का आर्डर दे दिया। इन हमलों को पहले रूसी सेना की रूटीन कारवाई माना गया। लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हमले से भी बड़ा खतरनाक संकेत दिया। पुतिन  जंग से पीछे नहीं हटेंगे। इस बयान से मिला घातक संकेत।

इसे भी पढ़ें: United Nations Day 2026: संयुक्त राष्ट्र की साख पर सवाल, सुधार से ही बचेगी प्रतिष्ठा

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का मूल कारण यह दक्षिणी और पूर्वी इलाका ही है जिसे रूस ऐतिहासिक रूप से अपना हिस्सा मानता है। वैसे तो पूरा यूक्रेन ही सोवियत रूस का हिस्सा था। लेकिन अलग देश बनने के बाद सब कुछ साफ हो गया। रूस अलग और यूक्रेन की संप्रभुता अलग। लेकिन बात तब बिगड़ी जब रूसी प्रभाव से बाहर जाकर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों के संगठन नाटो का हिस्सा बनने की कोशिश की। इस बात से नाराज पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया और एक साल के भीतर यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया जो आज तक बरकरार है। इस ग्राफिक्स इनफो से समझिए पुतिन आखिर यूक्रेन के किन इलाकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। रूस ने इसे 2014 में अपने अधिकार में लिया। लोहांस इसके अधिकांश हिस्से पर रूसी सेना का नियंत्रण है। दोस्क इस क्षेत्र के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा है। यह दोनों इलाके मिलकर डोनबास क्षेत्र बनाते हैं। जेपोरीजा इस क्षेत्र के बड़े हिस्से पर रूसी सेना का नियंत्रण है और खैरसोन इस दक्षिणी हिस्से के अधिकांश हिस्से पर रूस का कब्जा है। यूक्रेन ने 2022 के अंत में खैरसोन को वापस अपने नियंत्रण में लिया था। लेकिन खैरसोन समेत सभी पूर्वी और दक्षिणी हिस्से को रूस अपनी ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा मानता है।

इसे भी पढ़ें: Melania Trump की पहल से Ukraine और Russia स्थानीय संघर्ष विराम पर सहमत

यूक्रेन का दावा है कि इन इलाकों पर कब्जा उसकी संप्रभुता पर हमला है और इसके खिलाफ वो आखिरी दम तक लड़ेगा। जेलस्की ने दावा किया कि अगर अमेरिका और पश्चिमी देश रूस के साथ सई सीएस फायर कराना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी पुख्ता करनी होगी। तो क्या यूक्रेन की इन शर्तों पर रूस तैयार होगा या रूस के जीते हुए इलाके न छोड़ने की बात पर यूक्रेन राजी होगा। पिछले 4 वर्षों में इन शर्तों पर कई बार बात हो चुकी है। लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इस बेनतीजा बातचीत के बीच रूस और यूक्रेन दोनों ने एक दूसरे पर हमले जारी रखे। अब बात एक दूसरे के ऊर्जा ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने तक पहुंच चुकी है। ऐसे में अमेरिका की एंट्री इस बार निर्णायक हो सकती है क्योंकि ट्रंप ने रूस के साथ डीजल खरीदने का बहुत बड़ा सौदा किया है। ट्रंप कतई नहीं चाहेंगे कि रूस के ऊर्जा ठिकाने यूक्रेन की बमबारी में तबाह हो। 


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/vladimir-putin-stuns-donald-trump-with-strict-conditions-for-peace-deal)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing