📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

कम्पिल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर केस दर्ज:आय से अधिक संपत्ति का मामला, कानपुर विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 05:10 👁️ 3 बार देखा गया

फर्रुखाबाद में कम्पिल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता उदय पाल सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कानपुर विजिलेंस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में उनकी ज्ञात आय से 11,61,867 रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है। 2019 में लोकायुक्त से हुई थी शिकायत उदय पाल सिंह यादव के खिलाफ वर्ष 2019 में लोकायुक्त से शिकायत की गई थी। इसके बाद शिकायत को जांच के लिए कानपुर विजिलेंस भेजा गया। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए थे। शनिवार को कानपुर विजिलेंस सेक्टर की इंस्पेक्टर सीमा सिंह ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया। एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति और खर्च का आकलन मुकदमे के मुताबिक, लोक सेवक के रूप में काम करते हुए उदय पाल सिंह यादव ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 91,76,886 रुपए की संपत्ति अर्जित की। वहीं, उनकी कुल संपत्ति और खर्च 1,03,38,753 रुपए पाया गया। इस तरह आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में 11,61,867 रुपए अधिक की परिसंपत्तियां अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के समय नगर पंचायत अध्यक्ष थे जिस समय उदय पाल सिंह यादव के खिलाफ शिकायत की गई थी, उस समय वे कम्पिल नगर पंचायत के अध्यक्ष थे। विजिलेंस की जांच के बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/farrukhabad/news/farrukhabad-vigilance-case-uday-pal-singh-yadav-disproportionate-assets-139478767.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing