📅 Sunday, 25 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राष्ट्रीय

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर केजरीवाल का हमला:कहा- मजीठिया के साथ मिलकर पंजाब से नशा मिटाना दुनिया का आठवां अजूबा होगा

📅 प्रकाशित: 25 October 2026, 05:10 👁️ 3 बार देखा गया

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित राजनीतिक गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दोनों दल सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनके 10 साल के पुराने कुशासन को भूली नहीं है। मजीठिया और अमित शाह भाई जैसे करीबी- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा कि बिक्रम सिंह मजीठिया और अमित शाह बेहद करीबी और भाई जैसे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मजीठिया के साथ गठबंधन करके अमित शाह पंजाब से नशा दूर करेंगे, यह दुनिया का आठवां अजूबा होगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक रणनीति है। इस पर केजरीवाल ने निशाना साधते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, वाह मोदी जी वाह। क्या प्लानिंग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ पंजाब में नशामुक्ति और कानून-व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे नेताओं के साथ राजनीतिक समीकरण साधे जा रहे हैं जिन पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/new-delhi/news/punjab-kejriwal-majithia-bjp-akali-alliance-statement-2026-139478037.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing