बौद्ध महोत्सव की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी:दूसरे प्रदेश से भी आएंगे श्रद्धालु, 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद
फर्रुखाबाद के संकिसा में दो दिन का बौद्ध महोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। शरद पूर्णिमा पर होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से करीब 60 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। यह 86वां बुद्ध महोत्सव है और बौद्ध जगत के आठ प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। इसे दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों का मुख्य तीर्थ स्थल माना जाता है। शनिवार को बौद्ध भिक्षुओं को भोजन कराया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। इसके बाद सम्मेलन, धर्म सभा और रात में बुद्ध नाटक का आयोजन होगा। सोमवार सुबह 7 बजे धाम यात्रा पंडाल से स्तूप तक जाएगी, जहां परिक्रमा और पूजा होगी। शाम 4 बजे आम सभा और रात में भी अन्य कार्यक्रम होंगे। रूट का भी रहेगा डायवर्जन एसपी आरती सिंह ने बताया बौद्ध महोत्सव को लेकर समन्वय बैठक की जा चुकी है। जो- जो उनकी डिमांड थी बिजली, पा,नी साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा उन सारी डिमांड्स को लिख लिया गया है। उनकी पूर्ति के कि जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था की भी पूरी व्यवस्था की गई है रूट का डायवर्जन रहेगा। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। रात के समय वहां जो भाषण होता है गोष्टी होती है, उसकी वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। अगले दिन निकलने वाली धम्म यात्रा को लेकर भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी को बता दिया गया है क्या-क्या करना है और क्या नहीं करना है।सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी के साथ निरीक्षण किया गया डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने बताया संकिसा में 25 और 26 को बुद्ध सम्मेलन है। जिसमें 50 से 60000 लोगों का आवागमन रहेगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की जगह है यहां अलग-अलग जगह से लोग आते हैं। इसको लेकर शनिवार को डीआईजी और एसपी के साथ निरीक्षण किया गया था। वहां दोनों धर्मों के लोगों के साथ बैठक की गई। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए वहां निर्देशित किया गया है।जिससे यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम को लेकर संकिसा में दिनभर तैयारी का दौर चला। दूर दराज से लोग दुकानों को लगाने के लिए भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा टेंट लगाया जा रहा है बैरिकेडिंग भी की जा रही है।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/farrukhabad/news/sankisa-buddhist-festival-farrukhabad-cctv-surveillance-live-update-139475149.html)
Leave a Reply