📅 Monday, 26 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

Strait of Hormuz में सात तेल टैंकरों पर हमला, Iran ने दी चेतावनी

📅 प्रकाशित: 22 October 2026, 15:07 👁️ 3 बार देखा गया

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाए जाने या समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद सात तेल टैंकरों में आग लग गई और वे क्षतिग्रस्त हो गए। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा संयुक्त हमले शुरू किए जाने के साथ ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से यह इस जलमार्ग में एक ही दिन में क्षतिग्रस्त हुए जहाजों की सबसे बड़ी संख्या होगी। ईरान की सरकारी रिपोर्ट में रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि चार तेल टैंकरों पर उस समय हमला किया गया और उनमें आग लग गई, जब वे तेल का हस्तांतरण कर रहे थे।

वहीं, तीन अन्य टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए और चलने में असमर्थ हो गए। रिपोर्ट में संभावित हताहतों या तेल टैंकरों के झंडों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि होर्मुज जलडमरूमध्य में “अवैध मार्गों” से तेल टैंकरों की आवाजाही की अनुमति देने के अमेरिका के किसी भी प्रयास के जवाब में रिवोल्यूशनरी गार्ड की कार्रवाई का दायरा बढ़ाकर क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

युद्ध शुरू होने के बाद से रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाता रहा है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/seven-oil-tankers-damaged-in-strait-of-hormuz-attacks-iran-warns-us)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing