📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

आम्रपाली एक्सप्रेस के टॉयलेट में बेहोश मिला यात्री, मौत:आरपीएफ ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला, देवरिया से जा रहा था लुधियाना

📅 प्रकाशित: 22 October 2026, 03:06 👁️ 3 बार देखा गया

उन्नाव में लखनऊ से कानपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में बुधवार शाम एक यात्री की हालत बिगड़ गई। यात्री ट्रेन के शौचालय में बेहोश मिला। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने कोच की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शौचालय में बंद था यात्री, खिड़की तोड़कर निकाला जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस बुधवार शाम लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। जैतीपुर और उन्नाव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में सवार एक यात्री की हालत बिगड़ गई। वह शौचालय के अंदर था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान सक्रिय हुए। यात्री को बाहर निकालने के लिए कोच की खिड़की तोड़ी गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे ट्रेन उन्नाव पहुंची। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। गांव के साथी के साथ लुधियाना जा रहा था मृतक की पहचान रत्न कुमार विश्वकर्मा (35), पुत्र श्रवण कुमार वर्मा, निवासी ग्राम सिधवा, थाना रामपुर कारखाना, जिला देवरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने गांव के साथी उमेश गुप्ता के साथ देवरिया से लुधियाना जा रहा था। सफर के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद साथी और अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि ट्रेन में एक यात्री की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/unnao/news/unnao-amrapali-express-passenger-death-toilet-rpf-rescue-139447018.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing