📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राष्ट्रीय

दिल्ली के विधायकों का छह महीने में होगा हेल्थ चेकअप:12 से 19 नवंबर तक संत परमानंद अस्पताल के सहयोग से लगेगा कैंप

📅 प्रकाशित: 22 October 2026, 03:06 👁️ 3 बार देखा गया

दिल्ली विधानसभा के मौजूदा विधायकों का अब साल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य विधायकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और संभावित बीमारियों की शुरुआती चरण में पहचान करना है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभी विधायकों का हर छह महीने में स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को लगातार सार्वजनिक जीवन और जनसेवा में सक्रिय रहना पड़ता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। इससे संभावित बीमारियों का समय रहते पता चल सकेगा और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। गौरतलब है कि विजेन्द्र गुप्ता की पहल पर पिछले वर्ष विधायकों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब इसे बढ़ाकर साल में दो बार कर दिया गया है। बैठक में संत परमानंद अस्पताल के महाप्रबंधक और विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 12 से 19 नवंबर तक लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि संत परमानंद अस्पताल के सहयोग से 12 से 19 नवंबर तक विधायकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जांच दो बैचों में होगी। पहले बैच की जांच सुबह 8:30 बजे और दूसरे बैच की सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। सभी विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कराया जाएगा।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/new-delhi/news/delhi-mla-health-checkup-camp-sant-parmanand-hospital-vijender-gupta-139445223.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing