📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » राज्य समाचार

भाजपा प्रत्याशी के शिक्षक संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल:अम्बेडकरनगर में सपा ने DM से की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन और अधिकारियों पर दबाव का आरोप

📅 प्रकाशित: 21 October 2026, 14:09 👁️ 3 बार देखा गया

अम्बेडकरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के प्रस्तावित शिक्षक संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को करीब 12 बजे सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सदरपुर टांडा में प्रस्तावित कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर इसे स्थगित कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी का 21 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज परिसर में शिक्षक संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी को सूचना मिली है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और शिक्षक मतदाताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। सपा ने सवाल उठाया कि यदि सरकारी संस्थान या सरकारी तंत्र का इस्तेमाल चुनावी उद्देश्य के लिए किया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जंगबहादुर यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार सिंह पर शासकीय, अर्द्धशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों एवं प्रबंधकों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए अनुचित दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह का दबाव लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव के लिए उचित नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिक्षक संवाद कार्यक्रम की जांच कराने, आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यक्रम स्थगित कराने तथा आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में होना चाहिए, ताकि सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिल सके। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद लालजी वर्मा, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त और पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित अन्य सपा नेता शामिल रहे।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ambedkarnagar/news/ambedkarnagar-sp-complaint-dm-bjp-candidate-election-code-violation-139441389.html)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing