📅 Tuesday, 27 October 2026 | ऑल इंडिया संपादक परिषद
LIVE NEWS AISP राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल लाइव | डिजिटल QR आईडी कार्ड सेवा सक्रिय | बौद्धिक मंच व विचार प्रवाह चालू...
Piyush Dwivedi
पीयूष द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यता प्राप्त पत्रकार,
उ0 प्र0 शासन
AISP Crest Logo

AISP.CLUB

All India Sampadak Parishad

Abhinay Seth
अभिनय सेठ (गुरुभाई) राष्ट्रीय प्रमुख (डिजिटल मीडिया)
🏠 होम 🏛️ PIB विज्ञप्ति 🔍 फैक्ट-चेक 🇮🇳 राष्ट्रीय 🌐 अंतरराष्ट्रीय 🗺️ राज्य समाचार 📍 जिला एवं शहर 💳 सदस्यता 🔍 सत्यापन
🏠 होम » अंतरराष्ट्रीय

Benjamin Netanyahu के दोबारा चुनाव पर US उपराष्ट्रपति JD Vance का समर्थन से इनकार

📅 प्रकाशित: 20 October 2026, 12:10 👁️ 5 बार देखा गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद, उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। सोमवार को पत्रकार मार्क हैल्परिन को दिए साक्षात्कार में वेंस ने कहा, ‘‘अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति का समर्थन सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है।’’
उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइकल व्हाटली के प्रचार में जुटे वेंस ने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं और इस समय मेरा पूरा ध्यान मध्यावधि चुनावों पर है। इसलिए मैं इजराइल के चुनावों में नहीं पड़ रहा हूं।’’
इससे पहले वेंस ने पिछले साल हंगरी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के लिए प्रचार किया था, हालांकि बाद में ओरबान की पार्टी संसदीय चुनाव हार गई थी।

नेतन्याहू के मुद्दे पर वेंस का यह रुख ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी यहूदी समुदाय और इजराइल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले राजनीति में यहूदी-विरोधी भावना को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी जहां अपने अंदरूनी मतभेद सुलझाने में लगी है, वहीं वह डेमोक्रेटिक सदस्य, विशेषकर मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल एल-सईद को इजराइल और यहूदियों का विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है।

पिछले महीने, वेंस ने लास वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोएलिशन’ की एक बंद कमरे में हुई बैठक को संबोधित किया था। यह संगठन अमेरिका-इजराइल के मजबूत संबंधों और यहूदी-विरोध के खिलाफ काम करता है।


स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.prabhasakshi.com/international/jd-vance-refuses-endorsement-for-benjamin-netanyahu-reelection-israel-elections)

← मुख्य पृष्ठ पर लौटें AISP Official Digital Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All India Sampadak Parishad (AISP). सर्वाधिकार सुरक्षित।
Powered by Digital Nation Inn (DNI) | Managed by AISP Digital Wing