मुरादाबाद में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन के साथ निकली रथ:आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुरादाबाद में विजयदशमी पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने शस्त्र पूजन किया। यह कार्यक्रम विजय नगर के संकट मोचन पार्क में हुआ। पूजन के बाद एक रथ यात्रा भी निकली, जिसमें संगठन के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान धर्म, संस्कृति और समाज की सुरक्षा के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ परंपरा निभाना नहीं, बल्कि परिवारों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सतर्कता, साहस और आत्मरक्षा की जानकारी जरूरी है। समाज की सुरक्षा के लिए कानून के दायरे में रहकर आत्मरक्षा सीखनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, विजय शर्मा, ईशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, गंगा राणा, प्रियांक शर्मा, जतिन प्रजापति, सुसांत गुप्ता, कैलाश प्रजापति, मनोज और अजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन विजयदशमी की शुभकामनाओं और राष्ट्रहित में काम करने के संकल्प के साथ हुआ।
स्रोत: आधिकारिक समाचार माध्यम (https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/moradabad/news/moradabad-vijayadashami-shastra-pujan-rath-yatra-hindu-parishad-139428717.html)
Leave a Reply